फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू स्कूल में बाल दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू में शनिवार को बैग फ्री दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया। स्कूल कांप्लेक्स प्रणाली के तहत राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला टुटू और पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू के विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने चम्मच दौड़, एकल नृत्य, समूह गान और एकल गायन जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रतिभा पांडे ने छात्रों को लैंगिक अपराधों से बालिकाओं का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के बारे में जानकारी दी। सृजन भार्गव ने नशे के दुष्प्रभावों और उससे बाहर निकलने के तरीकों पर व्याख्यान दिया। प्रधानाचार्य रशिमा राणा ने बताया कि कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के लिए सीखने और प्रतिभा निखारने का अवसर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें