फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बच्चों को लगेंगे पोलियो और डिप्थीरिया के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला स्वास्थ्य विभाग अक्तूबर माह में बच्चों को पोलियो, डिप्थीरिया और हेपेटाइटिस के टीके लगाएगा। मिशन इंद्रधनुष के तहत यह अभियान चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. राकेश प्रताप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान में प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी टीके लगेंगे। जिला शिमला में करीब दस ब्लॉक हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अब खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह बाहर से आए इन प्रवासियों की लिस्ट तैयार करें। अधिकारियों ने हेल्थ और आशा वर्करों के माध्यम से अब बस्तियों में जाकर बच्चों की जानकारी एकत्र करना शुरू कर दी है। डेढ़ साल से लेकर 16 साल तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग यह टीकाकरण करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें