शिमला। सेंट एडवर्ड्स स्कूल में शनिवार को कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों का वार्षिक समारोह हुआ। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें बच्चों का रोबोटिक डांस आकर्षण का केंद्र रहा। आईएएस अधिकारी विवेक भाटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कीं। प्रधानाचार्य फादर हेनरी जोसेफ राज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी कैडेट के स्वागत, ध्वजारोहण और विद्यालय गान के साथ हुआ। इनमें हील द वर्ल्ड और रोबोटिक डांस जैसी प्रस्तुतियां शामिल थीं। विवेक भाटिया ने शारीरिक स्वास्थ्य, निरंतर प्रयास और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। प्रधानाचार्य फादर हेनरी राज ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी का धन्यवाद किया। संवाद