शिमला। राजधानी के सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार को छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का वार्षिक सम्मान समारोह रंग-ए-रिवायत हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम लोक परंपराओं का उत्सव रही। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी भांगड़ा, राजस्थानी घूमर, अंग्रेजी गीत और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य शैरन नंदा ने स्वागत भाषण दिया। संवाद