फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूरो किड्स न्यू शिमला के बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के यूरो किड्स न्यू शिमला का ग्रेजुएशन डे वीरवार को गेयटी थियेटर में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. समीरा डावर और विशिष्ट अतिथि मुस्कान ग्रोवर रहीं। दोनों ही यूरोकिड्स न्यू शिमला की पूर्व छात्राएं हैं। प्रबंधन के अनुसार समारोह में विद्यार्थियों ने गुरु वंदना और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने आओ तुम्हें चांद पे ले जाएं और वी आर द ड्रीमर्स जैसे रंगारंग नृत्य भी दिखाए। बच्चों ने तिरंगा नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने ताइक्वांडो का शानदार प्रदर्शन कर अपनी शारीरिक क्षमता का परिचय दिया। इस अवसर पर मातृ दिवस और पितृ दिवस की गतिविधियों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। माताओं के नृत्य प्रदर्शन के लिए भी सम्मान प्रदान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें