शिमला। गेयटी थियेटर में चल रही विंटर हॉबी कक्षाओं में बच्चे चार कक्षाओं में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें वीरवार को कैलीग्राफी कक्षा में बच्चों को कविताएं और पैराग्राफ लिखना सिखाया गया। वहीं चित्रकला कक्षाओं में भी बच्चों को स्केच और पेंसिल से चित्र बनाना सिखाया जा रहा है। कैलीग्राफी प्रशिक्षक अनुराधा कश्यप ने बताया कि इस समय बच्चों से कैलीग्राफी में कविताएं और पेराग्राफ लिखवाए जा रहे हैं। चित्रकला की प्रशिक्षक सपना चौहान ने बताया कि बच्चों को स्केचिंग सिखाई जा रही है। यह सभी बच्चे 31 जनवरी को प्रदर्शनी में अपने बनाए चित्र प्रदर्शित करेंगे जहां सभी लोग इन्हें देख सकेंगे। संवाद