फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेल परिसर में पिस्टल और राइफल चलाना सीख रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
टारगेट पर निशाने लगाने का ले रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन

सुबह दस से शाम पांच बजे तक चल रही है ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में आयोजित विंटर कक्षाओं की शूटिंग कक्षा में स्कूली बच्चों को पिस्टल और राइफल चलाने की तकनीकें सिखाई जा रही है।

इन कक्षाओं में पहले बच्चों को बेसिक ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें स्टांस, ऐमिंग, नेचुरल अलाइनमेंट, फोलो थ्रू शामिल है। इसके अलावा उन्हें स्टेबिलिटी के लिए बेलेंसिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन भी सिखाया जा रहा है। इसमें 10 साल से अधिक आयु वाले करीब 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल परिसर में यह कक्षाएं सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक चल रही हैं। स्केटिंग कोच रविंद्र प्रकाश ने बताया कि यह कक्षाएं पूरे फरवरी महीने में चलेगी। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मार्च में भी शूटिंग कक्षाओं में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें