फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बच्चों ने सीखा पिस्टल चलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रहीं विंटर कक्षाओं में बच्चों को पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के तहत मंगलवार को बच्चों को सांस पर नियंत्रण रखने की तकनीक सिखाई गई। इस प्रशिक्षण में बच्चों को शूटिंग की बेसिक ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें स्टांस, नेचुरल अलाइनमेंट, एमिंग और फॉलो थ्रू का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शूटिंग कोच रविंद्र प्रकाश ने बताया कि स्कूली बच्चों को राइफल और एयर पिस्टल चलाने का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 10 वर्ष से अधिक आयु के 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। परिसर में शूटिंग की कक्षाएं सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें