शिमला। राजधानी के सरस्वती विद्या मंदिर पगोग का वार्षिक समारोह बुधवार को कालीबाड़ी हॉल में हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नैंसी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी देने के साथ विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिमला नर्सिंग कॉलेज की सचिव किमी सूद ने की। इस अवसर पर पगोग पंचायत के प्रधान काशीराम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद