शिमला। राजधानी के यूरोकिड्स संजौली का वार्षिक समारोह मंगलवार को गेयटी थियेटर में हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य वंदना भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान नाटी, डांस और कई अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएं प्रिया जमालटा, रंजना तलोगटा और अनन्या ठाकुर सहित स्कूल के विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रतिभा सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य वंदना भाटिया ने सभी उपस्थित लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद