फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ताराहॉल स्कूल के बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल में शनिवार को जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए फिटनेस एंड फन ड्रिल डिस्प्ले वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्री-नर्सरी से कक्षा पहली तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कीकली की संस्थापक एवं प्रबंध संपादक वंदना भागड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सिस्टर अपोलीना लकड़ा ने पौधा भेंट कर वंदना भागड़ा का स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शारीरिक व्यायाम, खेलकूद गतिविधियों और आकर्षक ड्रिल प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंदना भागड़ा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक फिटनेस, खेलकूद और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव सिस्टर अपोलीना लकड़ा, सिस्टर सबरीना और प्रधानाचार्या ऋतु शर्मा के सहयोग से किया गया। मुख्य अध्यापिका मोनिका शर्मा, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी आयोजन में योगदान दिया। अंत में प्रधानाचार्य ऋतु शर्मा ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें