शिमला। राजधानी के शैम्रॉक स्मार्ट किड्स स्कूल संजौली के वार्षिक समारोह शैम्रॉक मेगा शो का आयोजन कालीबाड़ी हॉल में हुआ। कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां और पारंपरिक खेल देखकर बुजुर्ग भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियों और खेलों ने उन्हें अपने बचपन की याद दिला दी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य गुनीत कौर ने समारोह में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रीतंजय, ओनीर, आनिक, दिविशा, एरिन, प्रियांशी, शिवार्थ, नितांश, रुद्रांश, अथर्व, एरिका, ईवान, काशिन, कियाना, शरगवी, अरीर्णदम, एकविरा, अवरीत और प्रयांगी ने हिस्सा लिया। संवाद