शिमला। पीएम श्री राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला पोर्टमोर के विद्यार्थियों ने मंगलवार को लोक भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को कक्षा से बाहर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना था। स्कूल प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों ने लोक भवन परिसर में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, हरियाली और सजावट के प्रयासों को करीब से देखा। छात्रों को लोक भवन में होने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी मिली। विद्यालय प्रमुख लोकेंद्र नेगी ने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कक्षा में मिले ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़ने से बच्चों की समझ व्यापक बनती है। संवाद