शिमला। यूरो किड्स प्री स्कूल चक्कर में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। सभी उपस्थित लोगों ने भगवान का आशीर्वाद लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक वेशभूषा में बेहद प्यारे लग रहे थे। उन्होंने समारोह में आकर्षण और उल्लास भर दिया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को समझा। शिक्षिकाओं ने राधा-कृष्ण पर आधारित सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे अतिथियों और बच्चों ने खूब सराहा। यह उत्सव बच्चों और अतिथियों के मन में एकजुटता और भक्ति की सुखद यादें छोड़ गया। संवाद