शिमला। ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल शोघी में वीरवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल पूजा चंदेल कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रही। उन्होंने विद्यार्थियों को नालसा की डॉन योजना के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही बच्चों के लिए बाल-मित्रवत कानूनी सेवाएं योजना की भी जानकारी दी गई। पूजा चंदेल ने कहा कि डॉन योजना का उद्देश्य नशे से प्रभावित व्यक्तियों को नशामुक्ति और कानूनी सहायता देना है। आपात स्थिति में बाल हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के उपयोग की जानकारी भी दी। प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हैं। संवाद