शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला में शुक्रवार को नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों को ग्रैंडपेरेंटस डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्रों की प्रस्तुतियों ने बच्चों का मन मोह लिया। काविश, कियान, शिवाजी, युवान और हार्दिक ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कृतिका, श्रियान, आराध्या, प्रिशा, प्रज्जवल, बबिता, और मेधांश ने अंग्रेजी गीत और नाटी पर प्रस्तुतियां दी। वहीं पुष्टि, प्रेरणा, दियारा, रिधिश और दर्शिव ने जोशपूर्ण पंजाबी गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा समारोह को और मनोरंजक बनाने के लिए दादा-दादी और नाना-नानी के लिए म्यूजिक पहचानिए, पर्ची, उठाइए और अभिनय जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्रों और बुजुर्गों की रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य अनुपम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संवाद