फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुख्य वार्डन ने दिए हॉस्टल नवीनीकरण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एचपीयू में मुख्य वार्डन प्रोफेसर आरएल जिंटा ने शनिवार सुबह बॉयज हॉस्टल का दौरा किया। यह दौरा हॉस्टल में चल रहे नवीनीकरण कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए किया था। दौरे के दौरान सीपीडब्ल्यूडी की ओर से किए जा रहे कार्य में हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान हॉस्टल ओनरशिप यूनिट (एचओयू) की टीम ने अपनी चिंताएं सामने रखीं। छात्रों ने भी कार्य की धीमी गति पर असंतोष जताया। प्रोफेसर जिंटा ने सीपीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रोफेसर जिंटा के साथ कार्यकारी अभियंता ज्योति प्रकाश और कनिष्ठ अभियंता कमलेश भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें