शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के छात्रावासों में चल रहे जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्यों तथा मेस को शुरू करने की तैयारियों का जायजा लिया। वार्डनों के साथ जायजा लेने पहुंचे चीफ वार्डन प्रो. जिंटा ने श्रीखंड छात्रावास में बिजली और टाइल के चल रहे कार्य को देखने के बाद टैगोर छात्रावास में हुए रंग रोगन के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इरावती छात्रावास के बाहर सी ब्लॉक में पेंट का काम पूरा हो चुका है और डी ब्लॉक में काम चल रहा है। उन्होंने सभी छात्रावासों के वार्डन को निर्देश दिए कि जो जीर्णोद्वार के कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें। इस दौरे के दौरान श्रीखंड के वार्डन डॉ. देवराज, टैगोर के वार्डन डॉ. शमशेर राठौर, वाईएस परमार छात्रावास के वार्डन डॉ. प्रवीण, गिरिगंगा की वार्डन डॉ. मीरा हेटा, विपाशा छात्रावास की वार्डन डॉ. अंजना चौहान भी मौजूद रहीं। ब्यूरो