फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Govt Appointment: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग को फिर मिला शिक्षा विभाग का जिम्मा

Wed, 29 Jun 2022 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षा मंत्रालय में अहम पदों पर कार्य कर चुके मनीष गर्ग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाते ही प्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इन्हें शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देने की मांग की थी। 
विज्ञापन
आईएएस मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और प्रधान सचिव चुनाव मनीष गर्ग को फिर शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। बीते दिनों प्रतिनियुक्ति से लौटे मनीष गर्ग को प्रदेश सरकार ने प्रधान सचिव शिक्षा के पद पर नियुक्ति दी थी। कुछ दिन बाद मनीष को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर नियुक्ति दे दी गई। शिक्षा मंत्रालय में अहम पदों पर कार्य कर चुके मनीष गर्ग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाते ही प्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इन्हें शिक्षा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देने की मांग की थी। आयोग से मंजूरी मिलते ही बुधवार को राज्य कार्मिक विभाग ने आईएएस मनीष गर्ग को प्रधान सचिव शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। प्रधान सचिव वन डॉ. रजनीश को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें