फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भोले बाबा के जयकारों से गूंजा छोटा शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर छोटा शिमला में सुंदरकांड मंडली छोटा शिमला की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के समापन पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर में हवन किया गया और कथा व्यास चंद्रकांत के प्रवचनों के साथ कथा का समापन हुआ। मंदिर परिसर में हवन, पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहुति के बाद छोटा शिमला बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आशियाना पार्किंग से शुरू होकर आयुर्वेदिक अस्पताल तक निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते रहे। सुंदरकांड मंडली छोटा शिमला की ओर से मधु जयरथ ने श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। समापन पर लोगों को भंडारा भी परोसा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें