जुन्गा (शिमला) के तलाई में 28 सितंबर को छिंज मेला आयोजित होगा। इस बार विजेता पहलवान को 1.51 लाख रुपये और लकी ड्रॉ में आल्टो के-10 कार दी जाएगी। आयोजन से स्थानीय युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
जुन्गा (शिमला)। तलाई में छिंज मेला 28 सितंबर को मनाया जाएगा। यह जानकारी स्थानीय पंचायत एवं मेला समिति के प्रधान दिनेश जागटा ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बड़ी माली जीतने वाले पहलवान को 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा जिले के युवा पहलवानों के लिए शिमला केसरी अवार्ड रखा है। केसरी अवार्ड जीतने वाले पहलवान को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। मेले में लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में आल्टो-के 10 कार दी जाएगी। पहलवान एवं समाजसेवी नाहर सिंह चौधरी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बड़ी माली के प्रायोजक अजीत गहलोत आरएसी दिल्ली और हिमाचल केसरी अवार्ड के प्रायोजक हीरा सिंह जागटा होंगे। संवाद