फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टाउन हॉल में शतरंज प्रशिक्षण सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के रोटरी टाउन हॉल में रविवार को शतरंज प्रशिक्षण सत्र शुरू हुआ। इस साप्ताहिक शतरंज कक्षा के लिए 18 बच्चों ने पंजीकरण करवाया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले तीन महीनों तक चलेगा। इन कक्षाओं का संचालन फिडे रेटेड कोच पंकज भंडारी द्वारा किया जाएगा। यह बच्चों को शतरंज के मूल सिद्धांतों और रणनीतियों का प्रशिक्षण देंगे। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष करण बंबा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में तार्किक सोच, एकाग्रता और रणनीतिक क्षमता को विकसित करना है। रोटरी क्लब शिमला समय-समय पर युवाओं के लिए ऐसे शैक्षणिक और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जिससे उन्हें सीखने और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें