शिमला। रोटरी क्लब शिमला ने रोटरी टाउन हॉल में सोमवार को विंटर चेस पाठशाला का आयोजन किया। शीतकालीन सत्र में स्कूलों से छुट्टियां होने पर स्कूली बच्चों के लिए यह कक्षाएं शुरू की गई हैं। शतरंज के चैंपियन बच्चों को शतरंज की बारीकियां सिखाएंगे। 15 फरवरी तक बच्चों को शतरंज की ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले दिन सोमवार को 16 बच्चों ने चेस पाठशाला में भाग लिया। 19 दिसंबर तक स्कूली बच्चे शतरंज की कक्षाएं लगाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी रोटरी क्लब के अध्यक्ष सौरभ राज सूद ने दी। संवाद