शिमला। राजधानी के खलीनी में 19 अप्रैल को शिमला रैपिड चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन शिमला चेस क्लब करेगा। चैंपियनशिप तीन वर्गों, अंडर-12, अंडर-16 और ओपन स्तर पर आयोजित की जाएगी। शिमला चेस क्लब के अध्यक्ष विक्रम कंवर ने बताया कि चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक वर्ग में लड़कों और लड़कियों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के पुरस्कार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता के सबसे कम आयु के खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।