शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के यंग स्पीकर्स क्लब के विद्यार्थियों ने आरकेएमवी शिमला में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की चेष्टा ने भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया जबकि रिया ने बुकमार्क निर्माण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। चेष्टा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं रिया ने बुकमार्क निर्माण प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक क्षमता का परिचय दिया। महाविद्यालय के यंग स्पीकर्स क्लब ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। क्लब ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का परिणाम है। संवाद