फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज पर धर्मार्थम संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रविवार को धर्मार्थम संस्था की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), शिमला और सहयोग सोसायटी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान 37 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी होगा। शिविर में आईजीएमसी शिमला की डॉ. विपाशा व्यास और उनकी मेडिकल टीम ने रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न करवाया। शिविर के आयोजन में हरलीन, ओशिन, दिव्यांशी, मुकुल, संस्था की प्रधान सुनीता शर्मा, डॉ. निशा पंवार, ध्रुव, एसआर चंदेल, वाणी, विजय लक्ष्मी, ज्ञान चंद और रविंदर सोढ़ी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया। संस्था की प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने में सहयोग देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें