शिमला। जिला अदालत ने एनडीपीएस के मामले में एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी ललित सिंह को जमानत पर रिहा करने से इनकार किया है। यह मामला 30 जनवरी 2025 को ढली थाना क्षेत्र में पंजीकृत हुआ है। पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने लक्कड़ बजार, संजौली, ढली, बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच एक मोटर साइकिल को तलाशी के लिए रोका तो चालक ललित से 220.41 ग्राम चरस बरामद हुई थी। संवाद