फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चरन सिंह बीएसएनएल के नए मुख्य महाप्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के मुख्य महाप्रबंधक का चरन सिंह ने वीरवार को पदभार संभाला। चरन सिंह भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के 1987 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने फरवरी 1989 को तत्कालीन दूरसंचार विभाग में सेवा प्रारंभ की और उसके बाद दूरसंचार विभाग तथा वर्तमान भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। चरन सिंह ने दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर हिमाचल एलएसए प्रमुख रूप में भी कार्य किया है। चरन सिंह को दूरसंचार क्षेत्र में 37 वर्षों से अधिक समय तक कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने पदभार संभालने पर आशा व्यक्त की है कि हिमाचल प्रदेश बीएसएनएल परिमंडल प्रमुख के रूप में उन्हें बीएसएनएल स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें