फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अब सत्ता परिवर्तन तय : सुमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिला प्रभारी सुमित शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का माहौल बन चुका है और आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। शिमला ग्रामीण मंडल की वीरवार को हुई मासिक बैठक में सुमित शर्मा ने कहा कि हिमाचल में भाजपा आ रही है और कांग्रेस जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर हर वर्ग को निराश करने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले दस गारंटियां दी थीं, लेकिन वे धरातल पर पूरी नहीं हुईं। पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता ने भी सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। सुमित शर्मा ने कहा कि कर्मचारी, किसान, बागवान और युवाओं में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेब सहित अन्य कृषि उत्पादों की बढ़ती लागत के बावजूद बागवानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा नेता ने दावा किया कि हिमाचल का मतदाता जागरूक है और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार के कामकाज का हिसाब लेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें