फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चंद्रशेखर और सुरेश बने एचपीयू कोर्ट के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के कोर्ट में दो विधायकों को सदस्य बनाया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर और भोरंज के विधायक सुरेश कुमार को तीन साल के लिए एचपीयू कोर्ट का सदस्य मनोनीत किया है। यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1970 और विश्वविद्यालय के प्रथम अधिनियम के तहत की है। दोनों विधायक अब विश्वविद्यालय कोर्ट की बैठकों में हिस्सा लेंगे और विश्वविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर अपनी राय देंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें