फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा की दो बेटियों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक

Sat, 23 Sep 2023 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

धीरज ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जडेरा की काजल ने 46 किलो वर्ग, कन्या विद्यालय चंबा की राशि शर्मा ने 54 किलो वर्ग और बघेईगढ़ की छात्रा शालिनी ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। 
विज्ञापन
दो बेटियों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिला के सुंदरनगर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चंबा जिले की दो बेटियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। टीम मैनेजर धीरज ठाकुर ने बताया कि 33 किलो वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा की महिमा कुमारी और 58 किलोग्राम वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भांदल की अनन्या ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इन दोनों छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अनन्या और महिमा दोनों ही मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी। धीरज ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जडेरा की काजल ने 46 किलो वर्ग, कन्या विद्यालय चंबा की राशि शर्मा ने 54 किलो वर्ग और बघेईगढ़ की छात्रा शालिनी ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाड़क और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुमन कुमार मिन्हास ने छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें