फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला शिक्षक के तबादले पर फूट-फूटकर रोने लगे विद्यार्थी

Tue, 10 Oct 2023 01:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,चंबा

सार

प्रदेश के चंबा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह कोठी स्कूल में  टीजीटी कला की अध्यापिका पवन कुमारी का तबादला होने पर बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे।
विज्ञापन
शिक्षक के तबादले पर फूट-फूटकर रोने लगे विद्यार्थी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह कोठी स्कूल में  टीजीटी कला की अध्यापिका पवन कुमारी का तबादला होने पर बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चों को जैसे ही अध्यापिका के तबादले और उनके स्कूल छोड़ने की बात पता चली, वे भावुक हो गए और रोना शुरू कर दिया। बच्चे रोते हुए अध्यापिका से स्कूल नहीं छोड़ने को कहते नजर आए। जानकारी के अनुसार अध्यापिका पिछले ढाई वर्षों से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही थीं और अब इनका तबादला कांगड़ा के लिए हुआ है। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर अश्विनी ठाकुर ने बताया कि बच्चों को अध्यापिका के जाने की बात पता चलते ही वे रोने गए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें