फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वेस्ट प्लास्टिक सामग्री की फैक्टरी में आग लगने से दो मजदूर जिंदा जले

Sat, 24 Dec 2022 08:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

राख के ढेर से दोनों मजदूरों के अवशेष पुलिस ने एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भिजवाए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
फैक्टरी जलकर राख। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले के औद्योगिक क्षेत्र हटली स्थित वेस्ट प्लास्टिक सामग्री की फैक्टरी में शुक्रवार देर रात आग लगने से दो मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। चीखों की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने फैक्टरी की चहारदीवारी तोड़कर कड़ी मशक्कत कर तीन मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया।

विज्ञापन


शनिवार को राख के ढेर से दोनों मजदूरों के अवशेष पुलिस ने एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भिजवाए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान विवेकानंद महत्व (40) पुत्र विनाथ महत्व निवासी बिहार और सूरज कुमार (30) पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी बंगाली कॉलोनी प्रीतम नगर द्रम्मण के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही धर्मशाला, शाहपुर, कांगड़ा और चुवाड़ी से अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इसके अलावा एंबुलेंस, पुलिस दल और प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई। उपमंडलाधिकारी भटियात सुनील कुमार कायथ ने बताया कि शनिवार को तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। अग्निकांड में फैक्टरी मालिक सुरेंद्र अवस्थी को ढाई करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

कपड़ों से हुई शिनाख्त : डीएसपी
डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल से राख में से मजदूरों के अवशेष और कपड़ों के कुछ टुकड़े मिले। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर दोनों मजदूरों की शिनाख्त की है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें