शिमला। बाहरी राज्यों से सैलानियों को लेकर आने वाले टेपों ट्रेवलर में ओवरलोडिंग हो रही है। आरटीओ की जांच में शुक्रवार को इसका खुलासा हुआ। 32 सीटर टेंपों ट्रेवलर में 38 से 40 सैलानी बैठाए थे। ओवरलोडिंग पर आरटीओ ने 4,000 रुपये का चालान काटा। इसके साथ ही टैक्स न चुकाने और रूट परमिट न होने पर भी वाहनों के चालान किए गए। चुनाव के चलते आरटीओ शिमला अनिल कुमार शर्मा की ओर से शुक्रवार को शोघी में वाहन जांचे गए। इस दौरान 45 वाहनों की जांच की गई। इसमें 21 वाहनों के 35,000 के चालान काटे गए। संवाद