फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इनर व्हील क्लब की चेयरपर्सन ने किया सेंटर का दौरा

विज्ञापन
इनर व्हील क्लब की चेयरपर्सन ने किया शिमला के वोकेशनल सैंटर का दौरा।स्त्रोत संस्था
विज्ञापन
शिमला। शहर के शिल्ली चौक पर स्थित इनर व्हील क्लब शिमला के वोकेशनल सेंटर में शुक्रवार को क्लब की चेयरपर्सन पूजा गोयल का दौरा आयोजित किया गया। इस दौरान वोकेशनल सेंटर की लड़कियों ने विभिन्न जिलों के पारंपरिक परिधानों में मॉडलिंग की। इसके अलावा चेयरपर्सन को उनके द्वारा किए जाने वाले मेकअप, हेयर कटिंग और सिलाई का कौशल दिखाया गया। इसके बाद चेयरपर्सन ने सभी छात्राओं के साथ मिलकर नाटी भी डाली। इस अवसर पर पृथ्वी दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद क्लब की आम सभा और कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई जिसमें क्लब के पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान किए कार्यों से संबंधित फाइलें चेयरपर्सन के समक्ष प्रस्तुत कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें