जुन्गा (शिमला)। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के दो विद्यार्थियों चाहत शर्मा और कनक मेहता ने 90 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रकार साक्षी ने 88.4 प्रतिशत और खुशबू ठाकुर ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय का ओवरऑल परिणाम 94 प्रतिशत रहा है। संवाद