शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कौशल विकास निगम के सहयोग से वाणिज्य विभाग ने विद्यार्थियों को टेली और जीएसटी के दो सर्टिफिकेट कोर्स करवाए। विवि की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा ने मंंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में 270 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। अब तक 990 विद्यार्थियों को टेली और जीएसटी के सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जा चुके हैं। वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं सर्टिफिकेट प्रोग्राम के नोडल अधिकारी प्रो. दविंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर विभाग के शिक्षक प्रो. राज कुमार सिंह और डाॅ. मनोज कुमार तथा एरिना सॉल्यूशंस के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। ब्यूरो