फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cement Crisis: ट्रक ऑपरेटरों के पक्ष में नहीं हुआ फैसला तो महापंचायत, निकाली आक्रोश रैली

Sun, 08 Jan 2023 08:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट (सोलन)/बिलासपुर

सार

अंबुजा सीमेंट प्लांट में तालाबंदी हुए 26 दिन हो गए हैं। रविवार को भी सैकड़ों की संख्या में ट्रक ऑपरेटरों ने अंबुजा मेन गेट पर अदाणी के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
दाड़लाघाट में आक्रोश रैली निकालते ट्रक ऑपरेटर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद होने के बाद से ट्रक ऑपरेटर अदाणी ग्रुप के खिलाफ आंदोलनरत हैं। इनका कहना है कि यदि आगामी दिनों में होने वाली बैठक में उनके पक्ष में कोई फैसला नहीं होता है तो सभी मिलकर महापंचायत करेंगे। चक्काजाम करने की रणनीति भी बनाई जाएगी। 

 

रविवार को ट्रक ऑपरेटर सभाओं की बैठक बाघल लैंडलूजर कार्यालय में हुई। बैठक में कोर कमेटी ने फैसला लिया कि सरकार की रिपोर्ट आने तक किसी भी प्रकार का उग्र आंदोलन नहीं किया जाएगा। बैठक होने तक सभी ऑपरेटर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे और अदाणी समूह के प्रति रोष व्यक्त किया जाएगा। 

विज्ञापन


गौर हो कि अंबुजा सीमेंट प्लांट में तालाबंदी हुए 26 दिन हो गए हैं। रविवार को भी सैकड़ों की संख्या में ट्रक ऑपरेटरों ने अंबुजा मेन गेट पर अदाणी के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। ट्रांसपोर्टरों ने अंबुजा गेट से दाड़लाघाट बस स्टैंड तक रैली निकाली। एसडीटीओ के निदेशक रमेश ठाकुर ने कहा कि सभी आठ सभाओं के ऑपरेटरों की कोर कमेटी ने फैसला लिया कि अभी पांच दिन तक माल ढुलाई का हल करवाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते रहेंगे। 

ट्रक ऑपरेटरों का बरमाणा में धरना प्रदर्शन 
सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में संघर्षरत ट्रक ऑपरेटरों ने रविवार को भी बीडीटीएस भवन बरमाणा के प्रांगण में विरोध जताया। हालांकि, रविवार को ऑपरेटरों ने सड़कों पर उतरने से परहेज किया। ऑपरेटरों ने बीडीटीएस कार्यालय के प्रांगण में करीब एक घंटा धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी की गई। सरकार से एसीसी प्लांट में की गई तालाबंदी को शीघ्र खुलवाने की मांग की गई। 
विज्ञापन

 

बीडीटीएस के वरिष्ठ उपप्रधान कमल किशोर ने कहा कि अदाणी समूह जानबूझकर मामले को लटकाने का प्रयास कर रहा है। कच्चा माल अदाणी समूह की मनमर्जी के कारण महंगा पड़ रहा है। इसका दोष आपरेटरों को दे दिया जा रहा है। अदाणी समूह ने एसीसी को टेकओवर करने के बाद सबसे पहले पंजाब के डंपों की सप्लाई बंद की। इस कारण एसीसी का सीमेंट लेकर ट्रक पंजाब नहीं गए। अदाणी ग्रुप ने दूसरे ट्रकों से कच्चा माल मंगाना शुरू किया।

 

 

संबंधित ट्रक ऑपरेटर इसका पूरा किराया वसूल रहे हैं, जबकि बीडीटीएस के ट्रक कच्चे माल का ढुलान 40 प्रतिशत दर पर किया जा रहा था। बीडीटीएस के मुख्य सचिव कुलदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार का फैसला ट्रक आपरेटरों के पक्ष में नहीं आया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शुरुआती दौर में बिलासपुर बंद जैसे फैसले लेने से परहेज नहीं किया जाएगा। उपप्रधान जय सिंह ठाकुर, सह सचिव विकास भार्गव, प्रवक्ता राजपाल ठाकुर ने भी धरने प्रदर्शन को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें