फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केजरीवाल और सिसोदिया के बरी होने पर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के कथित शराब घोटाले में न्यायालय से बरी होने पर पार्टी के शिमला कार्यालय में शुक्रवार को जश्न मनाया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश चानना ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी कटर ईमानदार पार्टी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर बदनाम करने के लिए झूठे केस में फंसाया गया। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के न्यायालय से बरी होने पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने अपने खलीनी स्थित मुख्यालय में जश्न मनाया और लड्डू बांटे। इस मौके पर पार्टी के जिला पर्यवेक्षक मनजीत नेगी, प्रदेश समन्वयक चमन राकेश, मोहिंदर सिंह, मीरा कुकरेजा, संदीप ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, गोपाल, विकास, सत्य भरयाल, दलीप आजाद, निशा, राजीव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें