पंचायत पुस्तकालय की सीलिंग गिरी।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पंचायत घर सलूणी के सार्वजनिक पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 15 विद्यार्थियों पर भवन की छत पर की गई सीलिंग अचानक आ गिरी। गनीमत रही कि सीलिंग की चपेट में आकर कोई भी युवक-युवती घायल नहीं हुआ। युवाओं ने सलूणी प्रशासन से इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है।