फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नेरवा में 2.30 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा
(रोहड़ू)। नेरवा पुलिस ने दो युवकों को 2.30 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार को नेरवा थाना की टीम बाजार के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिमला जिला के चौपाल निवासी 23 वर्षीय साहिल और 19 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर चिट्टे की खरीद-फरोख्त से जुड़े संभावित संपर्कों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें