फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रास्ता रोकने, कार को टक्कर मारने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बालूगंज थाने में रास्ता रोकने, धमकी देने और वाहन को टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हलोग धामी निवासी सीता राम वर्मा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में सीता राम वर्मा का कहना है कि वह 9 जुलाई को मंदिर से कार में लौट रहे थे। कनेरी चौक के पास अजय कुमार ने उनकी कार का रास्ता रोका। गालीगलौज की, धमकियां दीं और अपनी कार से उनकी कार के बाएं बंपर पर टक्कर मार दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें