फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शोघी पेट्रोल पंप पर ट्रक चालक से मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के साथ लगते शोघी पेट्रोल पंप पर अज्ञात लोगों ने ट्रक चालक के साथ बहसबाजी और फिर मारपीट कर दी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बालूगंज थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में संजौली के इंजनघर के रहने वाले अभिषेक ने कहा कि शाम करीब 5:30 बजे वह शोघी पेट्रोल पंप पर ट्रक में तेल भरवा रहा था। इस दौरान एक गाड़ी में सवार चार-पांच युवकों ने बहसबाजी के बाद उनके साथ मारपीट कर दी। यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मारपीट करने पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें