फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिला को धमकाने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। थाना संजौली क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी पर रास्ता रोकने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि आरोपी उसे लंबे समय से तरह-तरह से परेशान कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2018-19 में वह शनान क्षेत्र में रहती थी। इस दौरान उनका पड़ोसी जगदीश वर्मा निवासी सुन्नी उसे परेशान करता था। 16 सितंबर 2025 को उसने पुलिस में शिकायत करवाई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बावजूद आरोपी उसके पति को फोन करता है और उसकी अश्लील वीडियो होने की बात कहता है। संजौली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें