फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: कांग्रेस सचिव पर एससी-एसटी एक्ट में केस, प्रदर्शन के दौरान जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

Thu, 05 May 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)

सार

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि उपमंडल निवासी जौंकी राम, बसंत सिंह और जीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 2 मई को मंडल कांग्रेस ने धर्मपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर सत्याग्रह आंदोलन किया। इसमें कांग्रेस नेता ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली जातियों को उनके उपनाम से संबोधित कर उनका अपमान किया।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं धर्मपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे चंद्रशेखर के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि उपमंडल निवासी जौंकी राम, बसंत सिंह और जीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 2 मई को मंडल कांग्रेस ने धर्मपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर सत्याग्रह आंदोलन किया। इसमें कांग्रेस नेता ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली जातियों को उनके उपनाम से संबोधित कर उनका अपमान किया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों को भारी ठेस पहुंची है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे। उधर, आरोपी कांग्रेस नेता ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें