फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ट रोड-कैंसर अस्पताल सड़क आज से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्ट रोड-कैंसर अस्पताल सड़क आज से बंद
विज्ञापन

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) के कैंसर अस्पताल के लिए आज से मरीजों को आवाजाही करना मुश्किल होगा। कार्ट रोड से लेकर अस्पताल स्थित कीमोथैरेपी डे केयर सेंटर की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग को शनिवार से पक्का करने का काम शुरू किया जा रहा है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनकराज ने यह जानकारी दी। बताया कि 16 से 21 अक्तूबर तक यह मार्ग बंद रहेगा। बताया कि कैंसर मरीजों को इस दौरान वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही करनी होगी। अस्पताल में अब तक कार्ट रोड स्थित शार्टकट सड़क मार्ग से कैंसर अस्पताल तक मरीजों को पहुंचाया जाता है। दूसरी ओर मुख्य मार्ग अभी अस्पताल भवन के निर्माण कार्य के चलते बंद है तो ऐसे में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कार्ट रोड से कैंसर अस्पताल स्थित कीमोथैरेपी डे केयर सेंटर की ओर आने वाले संपर्क मार्ग निकाला था। यह कच्चा था और मरीजों को हिचकोले खाकर आना पड़ता था। ऐसे में अब इसे पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें