शिमला। न्यू शिमला के सेक्टर-दो में नीतिन सोहल की पिकअप गाड़ी की फ्यूल पाइप और वायरिंग अज्ञात लोगों ने काट दी। इस कारण वाहन मालिक को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, स्थानीय लोग भी वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।वाहन मालिक ने इस संबंध में न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एएसपी गौरवजीत सिंह ने बताया कि इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस रात्रि गश्त करती है। शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद