शिमला। राजधानी के राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में मंगलवार को अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्नातक के बाद रोजगार के अवसर एवं उच्च शिक्षा के विकल्प विषय पर आधारित था। इसमें महाविद्यालय के करीब 150 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ऑफिस ऑफ स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव चितकारा विश्वविद्यालय पंजाब के निदेशक डॉ. गौतम सुशांत मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए निजी और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों, प्रोफेशनल कोर्सों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को कौशल विकास, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर सीखने की आदत पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. पीडी कौशल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. राजीव शर्मा और प्रो. राज लक्ष्मी नेगी भी उपस्थित रहे। संवाद