शिमला। रोटरी क्लब हिल क्वींस ने दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल के गायनी वार्ड में नई माताओं और नवजात शिशुओं को केयर किट प्रदान कीं। यह सेवा नन्हीं मुस्कान कार्यक्रम के तहत मुहैया करवाई। इस मौके पर सुभद्रा सूद, कविता सूद, रवीण सिंह, शिवानी ठाकुर डोगर, शिवानी सूद, सुनीता ठाकुर, विपन गुप्ता, डॉ. अनीता सूद, शिवानी ठाकुर डोगर, रिम्मी आहूजा, अंजू शर्मा, सुनीता ठाकुर, आस्था महाजन सूद, शिवानी कंवर, सारा और क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सेंबी भी मौजूद थे। संवाद