फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टिंबर हाउस के पास कार का टायर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सर्कुलर रोड पर टिंबर हाउस के पास सड़क के किनारे खड़ी एक कार का चोर अगला बायां टायर खोलकर ले गए। वाहन मालिक को 10 दिन बाद चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जिला शिमला रोहड़ी निवासी नरेंद्र ठाकुर ने शिकायत में बताया कि उन्होंने छह नवंबर को अपनी कार नंबर एचपी-63 ए-5488 न्यू लैंड स्टेट टिंबर हाउस के पास सड़क किनारे पार्क की थी। इसके बाद वह घर चले गए। घर में भतीजे की शादी होने के कारण वह व्यस्त रहे। 16 नवंबर को जब लौटे तो देखा कार का एक टायर गायब था। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने घटना के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब पाए गए। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें